Headlines

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026 में ABVP के विजेता उम्मीदवार और निर्दलीय उपाध्यक्ष दीपांशु शौकीन ABVP ने जीते तीन पद, दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष

उपाध्यक्ष पद पर NSUI के बागी की जीत

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे घोषित हो गए हैं। ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन विजयी हुए हैं। ABVP के यश डबास ने अध्यक्ष, रिया छाबड़ी ने सचिव और लक्ष्य राज सिंह ने संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की।

डूसू चुनाव के लिए 18 सितंबर को मतदान हुआ था। इस बार कुल 40.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 19 सितंबर को वोटों की गिनती शुरू हुई और कई पदों पर शुरुआती राउंड में उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

अध्यक्ष पद पर यश डबास की जीत

अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने 24,576 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। NSUI के विजय शंकर मीणा को 22,523 वोट मिले। इस मुकाबले में अनन्या रतूड़ी को 5,377 वोट मिले।

शुरुआती राउंड में विजय शंकर मीणा बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन बाद के राउंड में यश डबास ने बढ़त हासिल की और अंतिम परिणाम में अध्यक्ष पद अपने नाम किया।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026 में ABVP के विजेता उम्मीदवार और निर्दलीय उपाध्यक्ष दीपांशु शौकीन
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026 में ABVP के विजेता उम्मीदवार और निर्दलीय उपाध्यक्ष दीपांशु शौकीन

DUSU के चारों विजेताओं की सूची

पद विजेता संगठन वोट
अध्यक्ष यश डबास ABVP 24,576
उपाध्यक्ष दीपांशु शौकीन निर्दलीय 30,615
सचिव रिया छाबड़ी ABVP 21,650
संयुक्त सचिव लक्ष्य राज सिंह ABVP 16,615

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन विजयी

उपाध्यक्ष पद का परिणाम अलग रहा। निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने 30,615 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। ABVP के इशू मौर्य को 16,910 और NSUI के वीर चतरथ को 4,313 वोट मिले। शौकीन इससे पहले NSUI से जुड़े रहे हैं। इस जीत के साथ चार केंद्रीय पदों में से एक पद किसी निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गया, जबकि बाकी तीन पद ABVP ने जीते।

सचिव पद पर रिया छाबड़ी ने मारी बाजी

सचिव पद पर ABVP की रिया छाबड़ी विजयी रहीं। उन्हें 21,650 वोट मिले, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी को 14,869 वोट प्राप्त हुए। अन्य उम्मीदवारों में पंकज कुमार को 7,639 और स्तान्जिन डेस्कयोंग को 8,734 वोट मिले।

संयुक्त सचिव पद भी ABVP के खाते में

संयुक्त सचिव पद पर भी ABVP के लक्ष्य राज सिंह ने जीत दर्ज की। उन्हें 16,615 वोट मिले। निर्दलीय विशेष यादव 15,778 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि NSUI के गोपाल चौधरी को 15,206 वोट मिले।

20 राउंड की गिनती के बाद घोषित हुए नतीजे

DUSU के चार केंद्रीय पदों के लिए वोटों की गिनती 20 राउंड में पूरी हुई। परिणाम सामने आने के बाद अधिकारियों ने विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों से दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत विश्वविद्यालय परिसर के अंदर या बाहर विजय जुलूस नहीं निकालने को कहा।

इस तरह DUSU चुनाव 2026 में अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद ABVP के खाते में गए, जबकि उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *