Headlines

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, कोल लेवी और शराब घोटाले में डेढ़ दर्जन ठिकानों पर छापेमारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराधों की जांच के सिलसिले में EOW-ACB ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने प्रदेश के कई शहरों में एक साथ दबिश दी। कोल लेवी और CSMCL शराब घोटाला मामले की जांच के तहत करीब डेढ़ दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह होते ही EOW-ACB की टीमें अलग-अलग स्थानों पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से संबंधित लोगों में हड़कंप मच गया। फिलहाल कई ठिकानों पर दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

रायपुर, दुर्ग समेत कई शहरों में पहुंची जांच टीम

EOW-ACB की टीमें रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, गरियाबंद और राजिम सहित प्रदेश के कई स्थानों पर पहुंचीं। यहां कोल लेवी और शराब घोटाले से जुड़े मामलों के अलग-अलग पहलुओं की जांच की जा रही है।

दुर्ग में जांच एजेंसी की टीम पद्मनाभपुर पहुंची है। इसके अलावा तालपुरी सहित अन्य स्थानों पर भी अधिकारियों के पहुंचने की सूचना है। टीम संबंधित ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच कर रही है।

राजनांदगांव में दो स्थानों पर एक साथ छापेमारी

राजनांदगांव जिले में भी EOW की टीम ने शुक्रवार को एक साथ दो ठिकानों पर दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से शहर में हलचल मच गई।

जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी की टीम चार गाड़ियों में पहुंची थी। इसके बाद दो अलग-अलग टीमों ने शहर के दो स्थानों पर जांच शुरू की। पहली टीम ने लालबाग क्षेत्र के सनसिटी में छापेमारी की, जबकि दूसरी टीम नए बस स्टैंड के सामने अवना होटल के बाजू स्थित ठिकाने पर पहुंची।

दोनों ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच जारी

राजनांदगांव में दोनों स्थानों पर अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इन ठिकानों पर किन लोगों से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और जांच में अब तक क्या सामने आया है।

इसी तरह प्रदेश के अन्य शहरों में चल रही कार्रवाई को लेकर भी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच एजेंसी की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही छापेमारी और जांच के दायरे से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी मिलने की संभावना है।

कोल लेवी और CSMCL शराब घोटाला मामलों में EOW-ACB की इस व्यापक कार्रवाई पर अब सबकी नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004