Skip to content
Tuesday, August 18, 2026
Mukhyadhaara.com

Mukhyadhaara.com

  • अपना प्रदेश
  • देश दुनिया
  • स्पोर्टस
  • ग्लैमर
  • अर्थ जगत
  • धर्म-अध्यात्म
  • लाइफ स्टाइल
  • अपना मंच
  • खेल खिलाड़ी
  • छत्तीसगढ़
  • ज़रा हटके
  • टेक
  • नौकरी
  • मध्यप्रदेश
  • साइंस
You are Here
  • Home
  • ग्लैमर
  • सुशांत सिंह राजपूत की मौत को हुए चार महीने, गायब हुआ बहन श्वेता सिंह कीर्ति का इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट
ग्लैमर

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को हुए चार महीने, गायब हुआ बहन श्वेता सिंह कीर्ति का इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट

October 15, 2020 Ananta Jaiswal

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बहन श्वेता सिंह कीर्ति काफी मुखर रही हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए से सुशांत की मौत और छानबीन को लेकर उन्होंने अपनी बात रखी है। बुधवार को श्वेता सिंह कीर्ति का इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट अचानक गायब हो गया। बता दें कि एक्टर 14 जून को बांद्रा वाले घर में मृत पाए गए थे। इनकी मौत को 4 महीने हो चुके हैं। हालांकि, श्वेता ने अभी तक फैन्स को नहीं बताया है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स आखिर दिख क्यों नहीं रहे हैं? श्वेता का फेसबुक अकाउंट विजिबल है।

श्वेता के फॉलोअर्स उनके इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट को लेकर चिंतित हैं। एक यूजर ने लिखा- श्वेता दीदी, आपकी कोई भी पोस्ट देख नहीं पा रहे हैं। वहीं, एक और यूजर लिखते हैं कि श्वेता दीदी के अकाउंट को क्या किसी ने हैक कर लिया है? इनके सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘नो पोस्ट’ लिखा दिख रहा है। हो सकता है कि गुनहगार एसएसआर के परिवार के सोशल मीडिया अकाउंट को टारगेट कर रहा हो। ट्विटर क्या आप इनका अकाउंट रीस्टोर कर सकते हैं?

बता दें कि श्वेता ने 18 घंटे पहले फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी, जो कि मंगलवार देर रात की है। उन्होंने 2012 की फेसबुक मेमोरी शेयर की थी, जिसमें एक क्वोट भी लिखा था। श्वेता ने सुशांत की मौत के चार महीने बीत जाने के बाद उनका एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया था। मंगलवार को श्वेता ने फैन्स से एक खास अपील की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह सुशांत के फैन्स के साथ मिलकर मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाएंगी। श्वेता ने ट्वीट किया, “मन की बात फॉर न्याय और सच के लिए अपनी आवाज उठाने का अच्छा अवसर है। हम इसके जरिए एकजुट रह सकते हैं और दिखा सकते हैं क‍ि जनता इंसाफ का इंतजार कर रही है। मैं अपने इस पर‍िवार को धन्यवाद भी देना चाहूंगी जो हमेशा साथ खड़ा रहा।”

Four months on the death of Sushant Singh Rajput, Instagram and Twitter account of sister Shweta Singh Kirti disappeared
Share
Facebook Twitter Pinterest Linkedin

Post navigation

IPL 2020 RR vs DC:दिल्ली के इस गेंदबाज ने फेंकी आईपीएल की सबसे तेज गेंद, स्पीड सुन उड़ जाएंगे होश
Sanjay Dutt On Cancer Diagnosis: कैंसर से पीड़ित संजय दत्त की मीडिया से ख़ास अपील, कहा- बीमार नहीं हूं

Related Posts

  • बोनी टायलर की अंतिम यात्रा के दौरान श्रद्धांजलि देते फैंस

    बोनी टायलर को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब…

    August 16, 2026August 16, 2026
  • अनुपमा परमेश्वरन ने नार्सिसिस्टिक और इमोशनल अब्यूज वाले रिश्ते पर बात की

    अनुपमा परमेश्वरन ने खोला रिश्ते का राज

    August 13, 2026August 13, 2026
  • Anne Hathaway silk Prabal Gurung top और jeans में baby bump फ्लॉन्ट करते हुए

    Anne Hathaway ने बेबी बंप के साथ बिखेरा ग्लैमर…

    August 10, 2026August 10, 2026

Recent Posts

  • सनी देओल की फिल्म ने विदेशों में भी मचाई धूम, 3 दिन में ₹37 करोड़ पार
  • चावल से सिर्फ 10 मिनट में बनाएं खूबसूरत राखी
  • इंसानों की तरह सांप की भी हुई सर्जरी…
  • मेंटेनेंस की एक गलती और खतरे में पड़ सकती थी उड़ान
  • सावन सोमवार और नागपंचमी पर CM साय ने की फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Managing Editor

Dhanvendra Jaiswal

Chief Editor

Vandana Jaiswal

Contact Info

Office :
A8, Sector 1, Shankar Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492004

mukhyadhara09@gmail.com

All Rights Reserved 2026.
Proudly powered by WordPress | Theme: Falcha News by Candid Themes.