मुंबई. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का आज जन्मदिन है. उनका जन्म 20 जुलाई 1990 को गुजरात में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी गुजराती सिनेमा से की थी. उसी दरम्यान उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला. अपने जन्मदिन के पांच दिन पहले न्यूज 18 इंडिया के फेसबुक लाइव में उन्होंने बताया कि अब इंडस्ट्री में इस तरह की फिल्में करना चाहती हैं जिनमें एक्ट्रेसेज को मुख्य भूमिका में रखा जाए.
साथ ही काजल राघवानी ने इस बात पर नाराजगी भी जताई कि जब वो खेसारी लाल यादव के साथ काम करती हैं तो पवन सिंह के फैन्स उनसे नाराज हो जाते हैं और कहने लगते हैं कि उनकी हालत भी अक्षरा सिंह जैसी की जाएगी और जब वो पवन सिंह के साथ काम करती हैं कि खेसारी के फैन्स नाराज हो जाते हैं. वो चाहती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री को ऐसे ना देखा जाए.
यही नहीं काजल राघवानी ने जनार्दन पांडेय से बात करते हुए कहा कि भोजपुरी सिनेमा जगत की खबरें आगे ले जाने वाले कुछ लोग भी ऐसे हैं जो जानबूझकर लोगों के बारे में भ्रम फैलाने काम कर रहे हैं. इसी के साथ काजल राघवानी ने ये कहा कि बहुत सी लड़कियों को वो फिल्म में काम पाने के लिए कंप्रोमाइज करते हुए देखती हैं. वो चाहती हैं कि लड़कियां ऐसा ना करें.
यहां देखिए काजल राघवानी के टॉप 3फिल्में
बहरहाल काजल राघवानी को उनकी खेसारी लाल यादव के साथ फिल्में ‘संघर्ष, मेंहदी लगाके रखना’, पवन सिंह के साथ ‘हुकूमत’, ‘भोजपुरिया राजा’ व कई अन्य हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है. काजल राघवानी पर फिल्माए गए गाने अक्सर यूट्यूब पर रिकॉर्ड व्यूज हासिल करते नजर आते हैं. सबसे अहम बात ये है कि काजल राघवानी कमाल की डांसर हैं, उनका डांस अगर कोई एक मर्तबा देखता है तो फिर कई बार देखता है.
यहां देखिए काजल राघवानी के टॉप 5 गाने
बता दें कि काजल राघवानी मूल रूप से गुजारत की हैं. लेकिन भोजपुरी सिनेमा में वो टॉप एक्ट्रेस तक पहुंच चुकी हैं. उन्होंने बताया कि उनके पास कई टीवी सीरियल्स के लिए ऑफर हैं लेकिन अभी वो भोजपुरी सिनेमा में इतनी व्यस्त हैं कि वो टीवी की तरफ नहीं जाना चाहतीं. जल्द ही उनकी अगली फिल्म प्रदीप पांडे ‘चिंटू’ के साथ ‘दोस्ताना’ आने वाली है.

