खरोरा में ट्रक-क्रेटा की भिड़ंत, युवक की मौत

खरोरा में ट्रक-क्रेटा की भिड़ंत, युवक की मौत

 खरोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर ट्रक और क्रेटा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

हादसे में एक युवक की मौत

जानकारी के मुताबिक, हादसा खरोरा थाना क्षेत्र में रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर हुआ। दुर्घटना में शिवम साहू की मौत हो गई। वहीं कार में सवार ओमप्रकाश साहू, संजय साहू और रामेश्वर केंवट घायल हुए हैं। हादसे के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि, फिलहाल रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *