हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन ने अपने पति अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट से शादी के करीब 7 साल बाद डिवॉर्स फाइल कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम ने शुक्रवार को कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल करने के अलावा अपने चार बच्चों की जॉइंट लीगल एंड फिजिकल कस्टडी की डिमांड भी की है। हालांकि इस बारे में अभी और ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। कपल ने भी इस बात की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, किम ने पति से तलाक लेने के लिए लॉस एंजिल्स की एक नामी वकील लॉरा वासर को हायर किया है। पिछले महीने यह खबर सामने आई थी कि दोनों अलग रह रहे हैं और जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। दोनों मैरिज काउंसलर से भी सलाह ले रहे थे।
बच्चों के साथ लॉस एंजिल्स में रह रही हैं किम
रिपोर्ट के अनुसार, 40 साल की किम लंबे समय से लॉस एंजिल्स में अपने चार बच्चों के साथ रह रही हैं। वहीं 43 साल के कान्ये वेस्ट व्योमिंग में अपने फॉर्म हाउस पर रह रहे हैं। कुछ महीनों पहले दोनों को बिना वेडिंग रिंग पहने भी देखा गया था। किम और कान्ये दोनों साथ में हॉलीडे के लिए भी नहीं गए थे।
किम का यह तीसरा तलाक होगा
सूत्रों के मुताबिक, किम ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। इस बारे में उन्होंने कान्ये को भी बता दिया था कि वह अब स्पेस चाहती हैं, ताकी वे अपने फ्यूचर पर फोकस कर सकें। अगर किम का कान्ये से तलाक होता है तो यह उनका डेमन थॉमस और क्रिस हम्फ्रीज के बाद तीसरा तलाक होगा।
किम और कान्ये ने 2014 में की थी शादी
किम और कान्ये ने 2014 में इटली में शादी की थी। उनके चार बच्चे हैं। उनकी बड़ी बेटी का नाम नॉर्थ, बड़े बेटे का नाम सैंट, छोटी बेटी का नाम शिकागो और बेटे का नाम साम है। किम और कान्ये के रिश्ते की शुरुआत साल 2012 में हुई थी।
वकील बनने के लिए कान्ये से ले रही हैं तलाक
सूत्रों के मुताबिक, किम ने खुद ही कान्ये से अलग होने का फैसला किया है। यह फैसला उन्होंने इसलिए किया है। क्योंकि वे अपने बार एग्जाम और वकील बनने को

