मुख्यधारा @ राजस्थान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड में उसी जगह से बीजेपी के चुनावी मिशन का आगाज करने जा रहे हैं जहां पिछली बार देर हो जाने की वजह से भाषण नहीं दे पाए थे। मोदी 7 महीने पहले 30 सितंबर को आबू रोड आए थे। कार्यक्रम में पहुंचने में देरी होने पर पीएम मोदी ने सभी से माफी मांगी थी और फिर सेवा में वापस आने का वादा किया था।
माफी मांग फिर लौटने का किया था वादा
पीएम ने बिना माइक का इस्तेमाल करते हुए मंच से जनता को संबोधित किया था। एक मिनट के अपने भाषण में उन्होंने जनता से देरी से आने के लिए माफी भी मांगी तो फिर से लौटने का वादा भी किया। इसके बाद उन्होंने भारत माता के जयकारे लगवाते हुए घुटने के बल बैठकर तीन बार जनता को नमन किया था और माफी मांगी थी। पीएम मोदी का घुटनों के बल बैठकर माफी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। उस दौरान किए गए वादे को निभाने पीएम मोदी आज एक बार फिर आबू रोड आ रहे हैं।

