सूरत में लॉकडाउन का उल्लंघन हुआ, वीडियो दिल्ली के दरियागंज का बताकर केजरीवाल पर आरोप लगाया गया

एक 15 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर हो रहा है. इस वीडियो में दिखने वाले ज़्यादातर लोगों ने इस्लाम धर्म से जुड़ी टोपी पहनी हुई है. वीडियो के साथ दावा किया गया है कि ये दिल्ली के दरियागंज का वीडियो है जहां पर लोग खुलेआम लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं.

Jai Shri Ram@bjplao

दिल्ली के दरियागंज में सोशल डिस्टेंसिग, का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक।

Embedded video

अकाली दल के मनजिंदर सिंह सिरसा ने ये वीडियो शेयर करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर तंज़ कसा. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि केजरीवाल सामाजिक दूरी का सही से पालन न करवाकर दिल्ली के लोगों को मौत की ओर धकेल रहे हैं. इस ट्वीट को डिलीट किये जाने से पहले करीब 4 हज़ार बार रीट्वीट किया गया था. ट्वीट के आर्काइव वर्ज़न को आप यहां पर देख सकते हैं.

और भी कई यूज़र्स ने ये वीडियो ट्विटर और फ़ेसबुक पर शेयर किया है.

फ़ैक्ट-चेक

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि वायरल हो रहा ये वीडियो असल में सूरत, गुजरात का है. ये लिंबायत इलाके के एक बाज़ार में 26 अप्रैल 2020 को लोगों द्वारा लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने का वीडियो है. पत्रकार पारुल महादिक ने ये वीडियो 26 अप्रैल को ये कहते हुए शेयर किया– “ये वीडियो सूरत के कोरोना वायरस हॉटस्पॉट लिंबायत इलाके का है.”

मीडिया आउटलेट ‘वन इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही भीड़ वहां से तितर-बितर होने लगी. पुलिस ने इस मामले में 3 शिकायतें दर्ज की है और 25 लोगों को गिरफ़्तार किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *