Headlines

महानदी में बहकर आई शराब, बोतलें पकड़ने पुल पर जुटी भीड़

महानदी के सोमवारी बाजार पुल पर बहकर आ रही शराब की बोतलें पकड़ने जुटे लोग महानदी में बहकर आई शराब, बोतलें पकड़ने उमड़ी भीड़

महानदी में आई बाढ़ के बीच गोबरा नवापारा के सोमवारी बाजार पुल पर शनिवार को लोगों की भीड़ जुट गई। धमतरी की ओर से तेज बहाव के साथ प्लास्टिक की बोतलों में भरी शराब बहकर आने की खबर के बाद लोग पुल और नदी किनारे पहुंच गए। कई लोग बहती बोतलों को पकड़ने के लिए तरह-तरह के स्थानीय जुगाड़ करते नजर आए।

शराब की बोतलें पकड़ने के लिए लगाए जुगाड़

बताया जा रहा है कि महानदी के तेज बहाव में प्लास्टिक की बोतलों में भरी शराब बहकर गोबरा नवापारा की ओर आ रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही सोमवारी बाजार पुल पर लोगों की संख्या बढ़ने लगी।

कुछ लोग बांस में जाली लगाकर, तो कुछ अन्य स्थानीय साधनों की मदद से नदी किनारे और पुल के आसपास बहकर आ रही बोतलों को निकालने का प्रयास करते दिखाई दिए।

बोतलें पकड़ने की होड़ में कई लोग नदी के काफी करीब तक पहुंच गए। महानदी का बहाव तेज होने के बावजूद लोग पुल पर खड़े होकर पानी में बहती बोतलों पर नजर बनाए रहे।

तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालते दिखे लोग

महानदी इस समय बाढ़ के कारण उफान पर है और पानी का बहाव तेज बताया जा रहा है। ऐसे में शराब की बोतलें निकालने के लिए नदी के किनारे या तेज बहाव के नजदीक जाना जोखिम भरा हो सकता है।

सोमवारी बाजार पुल पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जमा रही और बहकर आ रही बोतलों को लेकर चर्चा होती रही।

प्रशासन ने नदी से दूर रहने की अपील की

महानदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन लगातार लोगों से नदी, पुल और तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने की अपील कर रहा है। बाढ़ की स्थिति में पानी के बहाव का अनुमान लगाना मुश्किल हो सकता है।

ऐसे में बहकर आ रही किसी वस्तु को पकड़ने के लिए नदी के करीब जाना गंभीर हादसे का कारण बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *