Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (DCP) स्तर से लेकर थाना प्रभारियों तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस संबंध में पुलिस आयुक्त संजीव शुक्ला द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
तारकेश्वर पटेल बने DCP सेंट्रल, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन की कमान
जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को DCP सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दीपमाला कश्यप को DCP नॉर्थ जोन नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा अर्चना झा को DCP ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल का दायित्व सौंपा गया है। पुलिस कमिश्नरेट में इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
चार थाना प्रभारियों का भी हुआ तबादला
DCP स्तर के बदलाव के साथ ही चार थाना प्रभारियों की भी नई पदस्थापना की गई है।
जारी आदेश के अनुसार—
- निरीक्षक सतीश सिंह गहरवार को कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। उन्हें एसीसीयू (क्राइम ब्रांच) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
- राजेश सिंह को आजाद चौक थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
- पारसराम पटेल को सरस्वती नगर थाना प्रभारी बनाया गया है।
- नरेंद्र साहू को गुढ़ियारी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में हुए इस तबादले को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे। माना जा रहा है कि इससे कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।



