मुंबई. टीवी सीरियल और फिल्म निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर उनकी शादी के चर्चे शुरू हो गए हैं. उन्होंने असुर निर्माता तनवीर बुकवाला (Tanveer Bookwala) के साथ एक तस्वीर साझा की. इस तस्वीर के साथ जो उन्होंने कैप्शन लिखा, उसने लोगों को उलझा दिया. अब लोग ये समझ नहीं पा रहे है कि क्या सच में दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं या फिर दोनों कोई नई वेब सीरिज साथ लेकर आने वाले हैं. वहीं, तस्वीर में तनवीर ने जो कमेंट किया, उसने कई लोगों के शक को यकीन में बदल दिया.
दरअसल, एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तनवीर बुकवाला (Tanveer Bookwala) के साथ अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए एकता ने लिखा, ‘और हम यहां हैं… आप सभी को जल्द बताएंगे.’
इस तस्वीर पर लोग कमेंट कर रहे हैं. तनवीर ने खुद इस पोस्ट पर कमेंट किया है, ‘दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का वक्त आ चुका है.’ वहीं, मृणाल ठाकुर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया, ‘क्यूटीज.’ एकता कपूर की तस्वीर और तनवीर का कमेंट देखने के बाद सलेब्स भी चर्चा करने लगे हैं. कुछ फैंस ने तो दोनों को बधाई तक दे डाली.
एकता कपूर के दोस्त तनवीर बुकवाला बहुत बड़े लेखक हैं. साथ ही डिंग एंटरटेनमेंट के फाउंडर भी हैं. तनवीर के इंस्टाग्राम पर एकता की कई तस्वीरें हैं, जिसमें एकता ने भी कमेंट किया है. कई बार तस्वीरों के साथ लिखे कैप्शन से तनवीर ने एकता संग रिलेशनशिप में रहने की बात की ओर इशारा किया है. आपको बता दें कि एकता कपूर ने सेरोगेसी से बेटे रवि का साल 2019 में वेलकम किया था.

