छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पत्रकारों से की चर्चा

रायपुर– भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। कांग्रेस विधायक कुलदीप जुनेजा के यहां पत्रकारों से चर्चा में राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली का कार्यक्रम सफल रहा। यहां के लोगों का भी उसमें बड़ा सहयोग रहा। संयुक्त किसान मोर्चा में जो तय होता था, उसके आधार पर रायपुर और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम होते थे।

एक निजी कार्यक्रम में शामिल हाेने आए टिकैत ने कांग्रेस के स्थानीय नेताओं, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और सिख संगठनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दो टूक कहा, सरकार जिन फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) घोषित करती है उसे लीगलाइज कर दे। बाद में दूध और सब्जियों की MSP पर भी बात होती रहेगी।