बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी की विधायक निक्की हेम्ब्रम की ‘सुंदरता’ की तारीफ को लेकर निशाने पर है, खुद निक्की हेम्ब्रम मुख्यमंत्री के व्यवहार से आहात हैं, उन्होंने मीडिया से कहा कि सीएम ने जो उनसे कहा उसे मैं सार्वजनिक तौर पर दोहरा नहीं सकती। विधायक ने कहा कि यह मेरी मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाला है और मैंने पार्टी फोरम में अपनी बात कह दी है। इस मामले को तूल पकड़ता देख एनडीए के दोनों घटक दलों बीजेपी और जेडीयू की ओर से बैकडोर मामले को सुलझाने की कोशिश में लग गए हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने NDA विधायक दल की बैठक में आदिवासी समाज की भाजपा महिला विधायक के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इससे माननीय विधायक आहत है।
क्या मुख्यमंत्री पद पर बैठे एक बुजुर्ग एवं अनुभवी नेता @NitishKumar को ऐसी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करना चाहिए? pic.twitter.com/AWVf5qhlgR
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) December 3, 2021
बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र को लेकर सोमवार को एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में बीजेपी विधायक निक्की हेमब्रम ने शराबबंदी की वजह से महुआ की खेती में लगे लोगों की बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए वैकल्पिक रोजगार का मुद्दा उठाया था।
इसके बाद नीतीश कुमार ने उन्हें बीच में टोक दिया। उन्होंने कहा, ‘आप इतनी सुंदर हैं, लेकिन आपको मालूम नहीं है कि आदिवासियों के लिए हमने क्या-क्या किया है और आपका विचार बिल्कुल उलटा है। नीतीश ने बीजेपी के विधायक से यह भी कह दिया कि वह अपने क्षेत्र में जाती ही नहीं हैं। निक्की हेम्ब्रम कटोरिया से विधायक हैं।
आरजेडी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि ‘जानें CM नीतीश कुमार का एक महिला भाजपा विधायक पर ‘तुम इतनी सुंदर हो’ कमेंट कैसे तूल पकड़ रहा?’ इस बात को लालू यादव की बेटी और आगे तक ले गईं। उन्होंने आरजेडी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘महिलाओं की सुंदरता ही निहारता रह गया। तीन नंबरी पार्टी का मुखिया बिहार को फिसड्डी राज्य का दर्जा जो दिला दिया।’ रोहिणी आचार्य यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें लिखा कि ‘रंगीन मिजाजी के चर्चे सरेआम हैं, इस उम्र में भी चच्चा बदनाम है।’

