अंतिम: द फाइनल ट्रुथ (Antim: The Final Truth)’ का बॉक्स ऑफिस पर पहला सप्ताह शानदार साबित हुआ। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले वीक में कुल 29.35 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी ओपनिंग 5.03 करोड़ के साथ शुरुआत की थी। वहीं फिल्म की कमाई की हालिया हालिया रिपोर्ट को देखकर लग रहा है कि यह अपने दूसरे वीकेंड अच्छी कमाई कर सकती है।
बॉक्स ऑफिस पर अंतिम का शानदार प्रदर्शन
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के पहले हफ्ते के आंकड़े साझा करते हुए बताया है कि फिल्म ने बॉक्स आफिस पर अब तक 29.35 करोड़ कमाने में सफल है। तरण आदर्श के ट्वीट पोस्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने रिलीज के दिन 5.03 करोड़ की और दूसरे दिन- 6.03 करोड़, तीसरे दिन- 7.55 करोड़, चौथे दिन- 3.24 करोड़ और पांचवें दिन- 2.90 करोड़, छठवें दिन 2.50 और सातवें दिन 2.10 करोड़ कमाने में सफल रही। फिल्म की टोटल कमाई 29.35 करोड़ है। तरण की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म खासकर महाराष्ट्री में काफी शानदार कलेक्शन कर रही है।
