छत्तीसगढ़ में मतगणना आज, नगरीय निकाय चुनावों में किसके सर सजेगा ताज…

रायपुर- प्रदेश के 15 नगरीय निकायों में हो चुके मतदान के बाद आज 23 दिसंबर यानि गुरुवार को मतगणना होगी। आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ के 385 वार्डों में हुए चुनाव में 1393 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 370 वार्डों के आम निर्वाचन में 1345 उम्मीदवार और उप निर्वाचन के 15 वार्डों में 48 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

सबकी निगाहें रायपुर के बीरगांव व दुर्ग जिले के नगर निगम चुनाव पर टिकी हुई है। इस चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के गृह जिले दुर्ग के तीन नगर निगम भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरोदा और एक नगर पालिका परिषद जामुल शामिल हैं। जनता ने किसके सिर पर जीत का सेहरा बांधा है यह मतगणना के बाद पता चल जाएगा। इधर मतगणना के साथ राजनीतिक पार्टियों के दिग्गजों ने महापौर व अध्यक्ष के लिए लॉबिंग भी शुरू कर दी है।