Headlines

मरवाही उपचुनाव: BJP ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, लिस्ट में आदिवासी नेताओं को तवज्जो

भारतीय जनता पार्टी ने मरवाही उपचुनाव (Marwahi Bypoll) के लिए अपने स्टार प्रचारकों (BJP Star Campaigners List) की सूची जारी कर दी है। सूची में आदिवासी नेताओं को ज्यादा प्राथमिकता दी गई है। इस सूची में कद्दावर मंत्री रहे राजेश मूणत का नाम शामिल नहीं है। जबकि कई पूर्व मंत्रियों को स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है।

भाजपा की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, रामविचार नेताम, नंदकुमार साय, पवन साय, विक्रम उसेंडी, रामप्रताप सिंह, सासंद अरूण साव, मोहन मंडावी, गोमती साय, विधायक ननकीराम कंवर, पुन्नूलाल मोहले, बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, अजय चन्द्राकर, नारायण चंदेल, शिवरतन शर्मा, केदार कश्यप, रामसेवक पैकरा, लता उसेंडी, गणेश राम भगत, भूपेन्द्र सवन्नी, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सौरभ सिंह, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव व विकास मरकाम शामिल हैं।

भाजपा (BJP) ने डॉ गंभीर सिंह को चुनाव मैदान में उतारापहले भी चुनाव के लिए नाम आया था बताया जाता है 2013 के चुनाव में भी गंभीर सिंह का नाम प्रमुखता से बीजेपी की ओर से था। बाद में समीरा पैकरा को प्रत्याशी बनाया गया पर इस बार बीजेपी ने इन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। हालांकि यह भी सत्य है कि छत्तीसगढ़ बनने के बाद से बीजेपी कभी भी मरवाही विधानसभा सीट नहीं जीत सकी पर गंभीर सिंह को विश्वास है कि वह इस बार यह मिथक तोड़ देंगे।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004