जम्मूृ-कश्मीर में पिछले 36 घंटे में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकवादियों को मौत की नींद सुला दिया है। शनिवार शाम को अवंतीपोरा के हरदुमीर त्राल इलाके में हुए एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। इससे पहले सुबह में शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया था। वहीं, शुक्रवार को अनंतनाग में हुए एक एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया था। इसके अलावा सुरक्षबलों ने चार दहशतगर्दों को गिरफ्तार भी किया था।

