25 अप्रैल से पंचक प्रारम्भ🔹
( 25 अप्रैल 2022, सोमवार को प्रात: 05 बजकर 30 मिनट से पंचक शुरू हो रहीं हैं। जो 29 अप्रैल, शुक्रवार शाम 6 बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगी। )
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने ऐसे पांच दिन आते हैं जिनमें शुभ कार्य करना अच्छा नहीं माना जाता। इन दिनों को पंचक कहा जाता है। इस बार 25 अप्रैल से पंचक लगने जा रहे हैं। जो 29 अप्रैल तक रहेंगे। सोमवार के दिन शुरु होने वाले पंचक को राज पंचक कहा जाता है।
🔹पंचक में इन पांच कामों को नहीं करना चाहिए
1. मकान पर छत नहीं डलवानी चाहिए।
2. इस दौरान लकड़ी न तो एकत्रित करनी चाहिए और न ही खरीदनी चाहिए।
3. इस दौरान शव जलाने के लिए भी मना किया जाता है।
4. पंचक के समय बेड या चारपाई भी नहीं बनवानी चाहिए ।
5.पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए।

