पैसे चुराने के लिए चोर किस हद तक जा सकते हैं इसका एक नया कारनामा महाराष्ट्र के सांगली में देखने को मिला। यहां चोरों ने बूथ से एटीएम मशीन को खोदने के लिए बुलडोजर (जेसीबी मशीन) का इस्तेमाल किया। रविवार को हुई यह घटना एटीएम बूथ के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
While in other states JCB bulldozers are used to remove illegal enroachments of rioters.
In Maharashtra's Sangli, JCB bulldozer was used to loot a ATM machine.
Such is the fearlessness of goons.
Thanks @uddhavthackeray@OfficeofUT Jihttps://t.co/6G9LHEWerS pic.twitter.com/aaLlSOdVR6
— Manish Pangotra🇮🇳 (Modi Ka Parivar) (@ManishPangotra5) April 24, 2022
मामला पुणे जिले के सांगली मिरज तालुका का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोरों ने पहले एक जेसीबी को चुराया और फिर उसी मशीन से एक्सिस बैंक के एटीएम की खुदाई कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, एटीएम मशीन के अंदर 27,00,000 रुपए थे। एटीएम मशीन के बाहर कोई सीसीटीवी नहीं था और न ही कोई गार्ड था। एटीएम मशीन तोड़कर चोर उसे थोड़ी दूर ले गए।

