एक ही मंडप में तीन युवतियों के साथ रचाया ब्याह… सोशल मीडिया पर वायरल इस खबर का सच क्या है।

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में एक युवक ने तीन युवतियों के साथ शादी कर ली। ये तीनों युवतियों उसकी प्रेमिका थीं जिसे वह एक-एक कर घर से भगा लाया था। अब यह शादी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो रही है।

मध्यप्रदेश की यह शादी काफी वायरल हो रही है। दरअसल यह किस्सा अलीराजपुर के एक गांव में एक सरपंच का है, जिसका नाम समरथ मौर्य है। इस शख्स से एक साथ एक ही मंडप में तीन युवतियों के साथ शादी कर ली। दिलचस्प बात यह है कि ये युवक 15 सालों से इन तीनों के साथ था। इस अनोखी शादी में इन चारों के साथ इनके 6 बच्चे भी शामिल हुए।

शादी जनजातीय विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। पहली प्रेमिका से उनकी मंगनी साल 2003 में हुई थी और पिछले 15 साल से उनकी दो अन्य प्रेमिकाएं भी उनके साथ सम्बन्ध में थीं। जिसके बाद युवक ने तीनो के साथ एक ही दिन शादी कर काफ़ी चर्चा में बने हुए हैं। इस शादी से सभी घरवाले काफ़ी खुश हैं वहीं दूसरी ओर बच्चों ने अपने पिता की शादी में जमकर डांस किया

बता दें कि ये शादी गैर क़ानूनी नहीं थी भारतीय संविधान का अनुच्छेद 342 आदिवासी रीति-रिवाज और विशिष्ट सामाजिक परंपराओं को संरक्षण देता है। इसी अनुच्छेद के तहत इस युवक ने एक साथ तीनों को अपनी दुल्हन बना लिया।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004