टीचर को लेकर भागी छात्रा…..बोली जिऊंगी-मरूंगी साथ

नवलपुर थाना क्षेत्र की एक छात्रा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह अपने प्रेमी से शादी कर लेने की बात कह रही है। उसका कहना है कि वह अपने प्रेमी शिक्षक को लेकर भागी है। परिवार के लोग इस शादी के खिलाफ थे। हमलोगों में काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मैं कोचिंग में पढ़ने जाती थी, इसी दौरान प्यार हो गया। तीन महीने पहले मैंने कोचिंग में पढ़ना छोड़ दिया था। घर पर जब भी मैं इनसे बात करती थी, तो मेरे घर वाले विरोध करते थे। मुझे मारते-पीटते थे। इसलिए मैं अपने प्रेमी शिक्षक को लेकर भाग आई हूं। मैं अब जिऊंगी तो साथ और मरूंगी तो साथ। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो में छात्रा आरोप लगा रही है कि घरवाले उसे मारने की फिराक में थे। इसीलिए भागकर आई। घर वाले झूठा केस किए हुए हैं। हमलोग शादी कर लिए हैं। मेरे परिवार वालों ने जो केस दर्ज कराया है वह गलत है।

घटना नवलपुर थाना क्षेत्र की है। जहां छात्रा और शिक्षक घर से प्रेम-प्रसंग में फरार हो गए। छात्रा के पिता ने नवलपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। इसके बाद छात्रा ने अपनी शादी का वीडियो वायरल किया है। इधर, थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया की वायरल वीडियो की बात मुझे नहीं मालूम है। इस मामले में थाने में छात्रा के परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया गया हैं। दोनों की तलाश की जा रही है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004