रायपुर- एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उत्तराखंड चुनाव को लेकर पर्यवेक्षकों और समन्वयकों की सूची जारी की है। जिसमे आलाकमान ने मंत्री जयसिंह अग्रवाल को जिम्मेदारी दी है। मंत्री जयसिंह अग्रवाल को अल्मोड़ा लोकसभा का ऑब्जर्वर बनाया गया है। अल्मोड़ा लोकसभा में 14 विधानसभा आते हैं । मंत्री जयसिंह अग्रवाल अल्मोड़ा के 14 विधानसभाओं में चुनाव पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी संभालेंगे।


