छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक ही परिवार के 6 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि जिले के केसर नगर इलाके में रहने वाला परिवार 15 दिन पहले महाकाल के दर्शन करने उज्जैन गया था वहां से आने के बाद तबीयत खराब होने पर टेस्ट कराया, जिससे इनकी रिपोर्ट पॉजीटिव निकली, इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी को आइसोलेट कर दिया है। साथ ही इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
- Home
- अपना प्रदेश
- एक ही परिवार के 6 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

