CG- डीएसपी की हुई गिरफ्तारी, उनकी गाड़ी से बच्चे की हुई थी मौत…

रायगढ़ जिले में डीएसपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरसअल सीसीटीवी कैमरे में एक वीडियो रिकॉर्ड हुई थी जिसमें सड़क हादसे में डीएसपी की गाड़ी से एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसी मामले में डीएसपी की गिरफ्तारी को गई है। आपको बता दें कि यह वीडियो 12 दिन पुराना था, लेकिन इस घटना को लेकर लोगों में जन आक्रोश था। इसी को लेकर पुलिस ने गंभीरता से लिया।

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिला के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में पिछले 22 नवंबर को 12 साल का लव्य मोदी सायकल से स्टेडियम रोड की तरफ जा रहा था, तभी सड़क पर खड़ी एक कार के चालक ने अपना दरवाजा खोल दिया था, जिससे टकराकर सायकल सवार लव्य सड़क पर गिर गया और वह सामने से आ रही डीएसपी की गाड़ी की चपेट में आ गया था। इस दुर्घटना में जहां गंभीर रूप से घायल बच्चें की मौत हो गयी थी।

एसपी अभिषेक मीणा ने इस पूरे घटनाक्रम पर जल्द से जल्द जांच पूरी कर निष्पक्ष कार्रवाई का लोगों को भरोसा दिलाया था। जिस पर आज पुलिस ने सड़क दुर्घटना में बच्चें की मौत के मामले में आरोपी बने डीएसपी कुंजराम चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में मामले में डीएसपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।