इस दिन रिलीज होगी… केजीएफ 2..

कोविड का काल एक बार फिर से फैलता दिख रहा है। ऐसे में बीते कुछ दिनों में कई फिल्मों की रिलीज डेट चल चुकी है। बता दें कि केजीएफ 2 तय तारीख पर ही रिलीज होगी। केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज डेट पहले 14 अप्रैल 2022 तय की गई थी और मेकर्स अभी भी इस ही तारीख पर फिल्म रिलीज करेंगे। इस खबर से यश के फैन्स काफी खुश हैं। बता दें कि कोविड के चलते पहले भी फिल्म की रिलीज डेट बदल चुकी थी, ऐसे में इस बार भी ऐसे कयास लग रहे थे कि फिल्म एक बार फिर आगे खिसक जाएगी, लेकिन अभी तक ऐसा फैसला नहीं लिया गया है।