BIG NEWS- संसद के 400 कर्मचारी-सुरक्षाकर्मी कोरोना संक्रमित

देश की राजधानी दिल्ली स्थित संसद भवन में अब कोरोना विस्फोट हुआ है। जानकारी मिली है कि संसद में काम करने वाले कम से कम 400 कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि बीती 6 और 7 जनवरी के दरम्यान संसद में काम करने वाले कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।