BREAKING- बलौदाबाजार कलेक्टर सुनील कुमार जैन हुए कोरोना संक्रमित

योगेश यादव/ बलौदाबाजार
कलेक्टर बलौदाबाजार श्री सुनील कुमार जैन कोरोना से संक्रमित। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। उन्होंने ट्रूनाट विधि से आज सवेरे कोरोना की जांच कराई। हालांकि उन्हें कोरोना के कोई लक्षण मौजूद नहीं थे। सर्दी, खांसी,बुखार अथवा अन्य कोई परेशानी नहीं थी। एहतियातन उन्होंने कोरोना जांच कराई थी। कलेक्टर श्री जैन ने उनसे सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों एवं अधिकारियों से कोरोना जांच करा लेने की अपील की है। कलेक्टर श्री जैन दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए है। इसके पहले अप्रैल 2021 में भी कोरोना संक्रमित हुए थे। उन्हें कोविड के दोनों टीके लग चुके हैं।