SSB से रेलवे तक, इस हफ्ते यहां चल रही हैं भर्तियां, देखें पूरी लिस्ट

जो उम्मीदवार लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं ये लेख उनके लिए हैं।

SSB भर्ती कांस्टेबल पदों के लिए

सशस्त्र सीमा बल (SSB) कांस्टेबल पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है। इस भर्ती अभियान के दौरान खेल कोटे के तहत कुल 399 कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को 69,100 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। रिक्तियों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 30 दिन है।

असिस्टेंट पदों के लिए AAI भर्ती

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण  (AAI) ने पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न हवाई अड्डों और अन्य एएआई प्रतिष्ठानों में  सीनियर और जुनियर असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है। केवल पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और सिक्किम के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। चयनित होने वालों को 1,10,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन विंडो 12 अक्टूबर से शुरू होगी और 10 नवंबर को समाप्त होगी।

अप्रेंटिस पदों के लिए दक्षिणी रेलवे भर्ती

दक्षिण रेलवे विभिन्न अप्रेंटिस  पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। यह भर्ती अभियान संगठन में 1343 पदों को भरेगा। आवेदकों को कक्षा 10, कक्षा 12 और/या ITI कोर्सेज में उनके अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर तक है।

प्रोजेक्ट इंजीयनिर पदों के लिए CDAC भर्ती

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग ने प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान में 250 पदों को भरा जाएगा। चुने जाने वाले व्यक्तियों को 14 LPA तक का वेतन दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है।