मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भानुप्रतापपुर के नवनिर्वाचित विधायक मंडावी ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर 12 दिसम्बर 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर के उप निर्वाचन में  नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर क्षेत्रवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विधायक श्रीमती मंडावी की जीत पर उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती मंडावी को विधायक पद पर उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नव निर्वाचित विधायक श्रीमती मंडावी के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर के विकास को और गति मिलेगी। साथ ही क्षेत्रवासियों को भी उनकी कर्त्तव्य निष्ठा तथा कार्यकुशलता का भरपूर लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में सभी वर्गों के साथ-साथ आदिवासी समुदाय के विकास और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। साथ ही उन्हें हर तरह से अधिकार सम्पन्न बनाने के लिए पहल की जा रही है। उन्होंने अवगत कराया कि हमने आरक्षण के मुद्दे पर आदिवासी समाज को स्पष्ट रूप से भरोसा दिलाया था कि राज्य में इस मामले में आदिवासी निश्चित रहे, उन्हें 32 प्रतिशत आरक्षण का लाभ जरूर दिलाया जाएगा। इसके लिए हमारी सरकार द्वारा हरसंभव पहल की गई और विधानसभा का विशेष सत्र आहूत कर इसे पारित कराया गया।
इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल तथा सुश्री सुभद्रा सलाम, श्री ठाकुर राम कश्यप, श्री विजय ठाकुर, श्री हेमंत ध्रुव सहित भानुप्रतापपुर विधानसभा के क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004