क्या आपने फिल्म “पुष्पा” में शानदार अभिनय करने वाले ‘फहाद फासिल’ के बारे में जाना…

पुष्पा ने 2021 के आखिरी महीने में जो धमाका किया उसकी गूंज 2022 के पहले महीने में भी खूब सुनाई दे रही है अल्लू अर्जुन की पुष्पा में फहाद फासिल की एंट्री क्लाइमैक्स से कुछ समय पहले ही होती है. फिल्म मे इनकी एंट्री बताती है कि पुष्पा के लिए आगे की राह कुछ आसान नहीं होने वाली। महज 20 से 25 मिनट तक ही ये फिल्म में नजर आए हैं लेकिन इतने ही मिनटों में ये सारी लाइमलाइट ले गए। तभी से इनके चर्चे हो रहे हैं और लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर फहाद फासिल कौन हैं? दरअसल, फहाद फासिल साउथ का जाना माना नाम है। जिन्होंने मलयालम और तमिल फिल्मों में खूब काम किया है और उसी शानदार काम के बलबूते नाम भी कमाया है। 2002 में अपना करियर शुरू करने वाले फहाद फासिल ने अब तक ना जाने कितने ही अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। जिनमें नेशनल अवार्ड भी शामिल है। 2018 में फहाद फासिल ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता था।