VIDEO- सलमान खान का गाना ‘मैं चला’ हुआ रिलीज…20 मिनट के अंदर ही करीब 3 लाख व्यूज

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने बीते दिन सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग सॉन्ग ‘मैं चला’ (Main Chala)का टीजर शेयर कर फैन्स को एक्साइटिड कर दिया था। ऐसे में अब फैन्स का इंतजार पूरा हो गया है और ‘दबंग खान’ का नया गाना ‘मैं चला’ रिलीज हो गया है। इस गानें में सलमान के साथ प्रज्ञा जायसवाल (Pragya Jaiswal) की जोड़ी बनी है। सलमान खान के इस गाने को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी सलमान खान के इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है।

 

तेजी से हो रहा वायरल
‘मैं चला’ गाना रिलीज के साथ ही हिट हो गया है। इस गाने को 20 मिनट के अंदर ही करीब 3 लाख व्यूज मिल चुके हैं।  इस गाने में सलमान खान एक ओर जहां लंबे बालों में नजर आ रहे हैं तो वहीं उनका टर्बन लुक भी फैन्स को पसंद आ रहा है। याद दिला दें कि इससे पहले सलमान हाल ही में अंतिम में भी सरदार के किरदार में थे।