जिले धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में हाथियों ने एक महिला को पटक-पटककर मार डाला है। जानकारी के मुताबिक महिला खेत में काम करने गई थी। इसी बीच हाथी आ धमके और महिला पर हमला कर दिया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।
जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह बोरो रेंज के चापकछार गांव की है। यहां रहने वाली देवकुमारी अहीर (50) अपने खेतमें गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद हाथियों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई। इसके बाद भी हाथी वहां से हट नहीं हैं। उन्होंने शव को घेर रखा है। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर उन्हें हटाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल महिला के शव को वहां से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों को वहां से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

