नई दिल्ली– 31 जनवरी को राष्ट्रपति का अभिभाषण पेश होगा और 1 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। संसद के बजट सत्र में फिर से कोविड प्रोटोकॉल लागू किया जाएगा। राज्यसभा में कार्यवाही सुबह 9 बजे से और लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे से शुरू होगी। नया प्रोटोकॉल 2 फरवरी से लागू होगा।
समाचार एजेंसी एएनआई ने रविवार को बताया कि बजट सत्र से पहले, सदन में अब तक कुल 875 स्टाफ सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 20 जनवरी तक 2,847 परीक्षण किए गए, जिनमें से 875 संसदीय स्टाफ सदस्यों को कोरोना संक्रमित पाया गया। इनमें से राज्यसभा सचिवालय द्वारा कुल 915 टेस्ट किए गए, जिनमें से 271 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से पॉजिटिव पाए गए।

