मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने उपसरपंच की कर दी हत्या

सुकमा– बुधवार की शाम नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में उपसरपंच की हत्या कर दी। उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। इससे पहले भी नक्सलियों ने मृतक के पिता और भाई की हत्या कर चुके थे। कोंटा पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया है।

बता दें कि बटेर गांव निवासी मांडवी देवा बंडा ग्राम पंचायत का पूर्व उप सरपंच था। वह परिवार के साथ कोंटा के बेस कैंप में रहता था। वह बुधवार देर शाम मछली पकड़ने के लिए निकला था। बाकी साथियों के साथ जब वह मछली पकड़ कर घर लौट रहा था तो रास्ते में 20 से 25 नक्सलियों ने उसे घेर लिया। इसके बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद युवक का शव कन्हैयागुड़ा के बीच रास्ते में फेंक भाग गए। पुलिस को वारदात का पता सुबह चला।