Headlines

पूर्व सीएम की पोती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा की पोती सौंदर्या ने शुक्रवार को फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

वह 30 साल की थीं। फिलहाल शव का बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल में पोस्टमॉर्टम चल रहा है। बीएस येदियुरप्पा के कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है। सौंदर्या बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल में एक डॉक्टर थीं। पुलिस के अनुसार, वह शहर के माउंट कार्मेल कॉलेज के पास एक अपार्टमेंट में अपने पति और छह महीने के बच्चे के साथ रह रही थीं।

सौंदर्या की दो साल पहले ही शादी हुई थी। वह शुक्रवार सुबह मृत पाई गईं और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बॉरिंग अस्पताल भेजा गया। सौंदर्या का शव उनके फार्महाउस पहुंच गया है। बेंगलुरु के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सौंदर्या येदियुरप्पा की पहली बेटी पद्मा की बेटी थीं। उनकी मौत की खबर से उनके परिवार और प्रदेश बीजेपी को झटका लगा है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ बीजेपी के दिग्गज नेता येदियुरप्पा को सांत्वना देने अस्पताल पहुंचे हैं। पुलिस के अनुसार पहली नजर में ये एक आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है. बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल के फोरेंसिक विभाग के एचओडी डॉ सतीश ने कहा, हमने पोस्टमॉर्टम कर लिया है। हम जल्द ही रिपोर्ट सौंप देंगे।