CG- पहले फेसबुक से हुई दोस्ती फिर व्हाट्सएप और 3 लाख रुपए गंवाए…

रायपुर– टेक्नोलॉजी के समय में ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आ रहा है रोजाना कहीं ना कहीं लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं इस बीच रायपुर के डीडी नगर थाना में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। डा. सुरेंद्र कुमार साहू की शिकायत पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया है। डाक्टर ने पुलिस को बताया कि उन्हें फेसबुक में मारिया एन राबर्ट नाम की महिला का फ्रेड रिक्वेस्ट आया था। जहां उन्होंने फ्रेड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के बाद अपना वाट्सअप नंबर भी महिला को दे दिया।

जिसके बाद लगातार दोनों के बीच लंबी चेटिंग होती रही। इसी दौरान अज्ञात आरोपित ने डाक्टर को यूके से भारत गिफ्ट और पार्सल भेजने की बात कही और झांसा देते हुए अज्ञात काल धारक ने स्वयं को एयरपोर्ट के कस्टम का कर्मचारी बताकर गिफ्ट का चार्ज पटाने को कहा। जिसपर डाक्टर साहू ने तत्काल 38 हजार रुपये यूपीआई पेमेंट कर दिया। इसके बाद डाक्टर को अपने विश्वास में लेते हुए ठग महिला ने फिर से फोन कर एक पार्सल जिसमें 75 हजार पाउंड है को छुडवाने का कस्टम चार्ज 2 लाख 99 हजार रुपये बताते हुए तत्काल पैसे भेजने की मांग की जिस पर डाक्टर ने रुपये उधार लेकर पदम सिंह अइरे नामक व्यक्ति के यूको बैंक दिल्ली के खाता में डाल दिया। इस प्रकार डॉक्टर ने झटके में 3 लाख 37 हजार रुपये गवां दिया।