CG- सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत…

GPM– जिला के पेंड्रारोड पावर हाउस चौक पर सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा गौरेला-पेण्ड्रा सड़क मार्ग निर्माण के दौरान हुआ। सड़क निर्माण करते हुए रोड रोलर से डामर को दबाया जाता है, उसमें एक पुलिसकर्मी की कुचलकर मृत्यु हो गयी। बताया गया है कि सड़क निर्माण में लगी इस मशीन को लापरवाही पूर्वक चलाने में ये हादसा हुआ है। इस एक्सीडेंट में पुलिस लाइन के पुलिसकर्मी कोमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी व अन्य दो घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार शहर के दुर्गावती चौक के पास रोड डामरीकरण का कार्य चल रहा था। उस दौरान एक रोड रोलर के लापरवाही पूर्वक चलाने की वजह से ऑन ड्यूटी पुलिस जवान के ऊपर रोड रोलर चढ़ गई। जिससे मौके पर ही पुलिस जवान की मौत हो गई। वहीं एक-दो संविलियन भी थे। जिन्हें थोड़ी बहुत चोट आई है। जिसमें एक पुलिस आरक्षक को भी चोट आई है। फिलहाल पुलिस जवान के बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।