Headlines

NEWS- हार्ट अटैक से एसआई की मौत,

कोरबा– कोरबा जिले से एक दुःखभरी खबर सामने आई है। जहाँ हार्ट अटैक से एक एसआई की मृत्यु हो गई है। मृतक एसआई का नाम पुहुप साहू था। जो कटघोरा थाना में पदस्थ थे।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात अचानक एसआई के सीने में दर्द होने लगा जिसके बाद उन्हें एसईसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस खबर से पूरा कोरबा पुलिस स्तंभ रह गया है। सब इंस्पेक्टर के अचानक चले जाने का किसी को भी भरोसा नहीं हो रहा है।