रायपुर- प्रदेश में 2 मार्च से 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है। आपको बता दें कि यह परीक्षा ऑफलाइन मोड पर होगी। कोरोना पॉजेटिव परीक्षार्थी भी परीक्षा दे सकेगा , हालांकि उसके लिए अलग से कक्ष की व्यवस्था की जायेगी । और परीक्षार्थी जिस स्कूल में फार्म भरे हैं उसी सेंटर से उन्हें परीक्षा देनी होगी। बाहरी किसी स्कूल को सेंटर नहीं दिया जाएगा वही उसी स्कूल के प्राचार्य ही केंद्राध्यक्ष होंगे ।
वहीं प्राइवेट स्कूल में शासकीय स्कूल के प्राचार्य या व्याख्याता केंद्राध्यक्ष के रूप में तैनात होंगे । वही जिनका बेटा , बेटी या पत्नी परीक्षार्थी के रूप में उस स्कूल में शामिल नहीं हो रहे हो हालांकि केंद्राध्यक्ष के रूप में उनकी ही तैनाती होगी।

