बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार अमोल पालेकर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। 77 साल के अमोल पालेकर का इलाज इस वक्त पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि अमोल पालेकर को उनकी पुरानी बीमारी के चलते ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आज से 10 साल पहले भी इसी बीमारी की वजह से ही उन्हें अस्पताल के कई चक्कर काटने पड़े थे। एक्टर की पत्नी ने मीडिया से बात करके उनकी हेल्थ अपडेट शेयर की है।
पत्नी ने दी हेल्थ अपडेट
अमोल पालेकर की पत्नी ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए बताया है कि अब उनकी हालत में सुधार आ रहा है। उनका कहना है कि अब वह ठीक हो रहे हैं और इस समय चिंता की कोई बात नहीं है। एक्टर की पत्नी ने इस बात का जिक्र किया है कि ज्यादा स्मोकिंग करने की वजह से ही उनकी हालत बिगड़ी है।

