राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त होगी कार्यवाही, नारकोटिक्स सेल का किया गठन

रायपुर- राजधानी में अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। बता दें, नशे में अंकुश लगाने के लिए क्राइम एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी के नेतृत्व में आज राजधानी पुलिस ने नारकोटिक्स सेल का गठन किया है।