बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने खरीदे 2 नए फ्लैट, कीमत इतनी…

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने जुहू की अनन्या बिल्डिंग में 2 अपार्टमेंट खरीदे हैं। काजोल और अजय देवगन के पास पहले ही कई प्रॉपर्टीज हैं और अब उनके नए आशियानों की लिस्ट में जुहू के ये 2 फ्लैट भी शुमार हो गए हैं। दोनों ही आलीशान फ्लैट काफी महंगे हैं। इनकी कुल कीमत 11 करोड़ 95 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक काजोल ने जनवरी में ही इन दोनों फ्लैट्स के लिए मोटी रकम का भुगतान किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों ही फ्लैट 10वीं मंजिल पर मौजूद हैं। दोनों फ्लैट्स का कार्पेट एरिया 2000 स्क्वायर फीट के आसपास बताया जा रहा है। काजोल के ये दोनों नए घर उनके शिवशक्ति वाले बंगले के करीब ही हैं। लिहाजा उन्हें आने-जाने के लिए बहुत ज्यादा लंबा सफर तय नहीं करना होगा।