रायपुर– बॉलीवुड के दबंग सलमान खान बहुत जल्द छत्तीसगढ़ आने वाले हैं इसको लेकर सलमान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फोन पर बातचीत की है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार और फिल्म पॉलिसी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गौरव द्विवेदी सलमान खान से नई दिल्ली के एक होटल में मिले। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बातचीत करवाई।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सलमान खान का अभिवादन स्वीकारते हुए उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में पूछताछ की। सलमान खान ने बताया कि वह टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई फिल्म पॉलिसी से बॉलीवुड की टीम को यहां फिल्म शूट करने में काफी आसानी होगी। सलमान खान को मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ आने का न्योता भी दिया।

