टमाटर की बढ़ती कीमतों से लोग हुए गुस्से में लाल, सोशल मीडिया में मचा बवाल…

धनेश कुमार दिवाकर @ मुख्यधारा.

उत्तराखंड के कई जिलों में टमाटर के दाम (Tomato Prices) करीब 200 रुपये किलो के पार पहुंच गए हैं। गंगोत्री धाम में टमाटर ₹250 प्रति किलो बिक रहा है, जबकि उत्तरकाशी में ₹180 से ₹200 तक उपलब्ध है।  भारत के कई  शहरों में टमाटर (tomatoes) की खुदरा कीमत 160-180 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. कीमतों में बढ़ोतरी से ट्विटर पर बड़े पैमाने पर मीम्स शेयर किए जा रहे हैं. अब, कीमतों में बढ़ोतरी के बारे में कंटेंट क्रिएटर खुशाल द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया एक पैरोडी वीडियो वायरल हो रहा है.

क्लिप में खुशाल और उनके साथियों को पैरोडी गाने पर नाचते हुए दिखाया गया है. लोकप्रिय तमिल गीत टम टम के म्यूजिक पर आधारित, पैरोडी गीत के बोल बताते हैं कि महत्वपूर्ण टमाटर कितना महंगा हो गया है. सांबर से लेकर पाव भाजी तक, लगभग हर भारतीय व्यंजन में टमाटर की जरूरत होती है, इसलिए आम लोगों के लिए अच्छे भोजन का आनंद लेना काफी कठिन हो गया है.

वीडियो को अबतक 6 लाख से ज्यादा लाइक्स और कई प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं. लोगों को गाना काफी एंटरटेंनिंग लगा. कई लोगों ने इस पर कमेंट किया, कि खुशाल ने अपने पैरोडी गीत में मध्यम वर्ग की स्थिति का कितना सटीक वर्णन किया है. अन्य लोगों ने अनूठी अवधारणा के साथ आने के लिए कंटेंट क्रिएटर की सराहना की.

https://www.instagram.com/reel/CuKUfzENe93/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *