’72 हूरें’ को बॉक्स ऑफिस पर नहीं नसीब हुए दर्शक, पहले ही दिन फुस्स

निर्देशक संजय पूरन चौहान की ’72 हूरें’ को काफी विवादों के बाद आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज होने का मौका मिल ही गया। फिल्म हिंदी सहित 9 और भाषाओं में मौजूद है। आतंकवादी बनाए जाने के लिए किसी को किस तरह ब्रेनवॉश किया जाता है, उसे कैसा लालच दिया जाता है। ’72 हूरें’ में यह दिखाया गया है। फिल्म को ‘द केरल स्टोरी’ की तरह प्रपोगेंडा फिल्म बताया गया था।

पहले ही दिन फुस्स

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अशोक पंडित (फिल्म के को-प्रोड्यूसर) की यह फिल्म पहले दिन 50 लाख का कारोबार ही कर पाई है। हालांकि, यह शुरुआती अनुमान हैं, इनमें फेरबदल संभव है। अगर ‘द केरल’ स्टोरी से ’72 हूरें’ का फर्स्ट डे का कलेक्शन कंपेयर करें, तो अदा शर्मा की फिल्म ने पहले ही दिन 8 करोड़ के करीब की कमाई की थी। यहां तक कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ तक ने 3.55 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया था। इस लिहाज से ’72 हूरें’ का फर्स्ट डे कलेक्शन काफी कम है।

इसके पहले फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने रिव्यू देते हुए कहा था कि फिल्म को देखना है, तो दिल मजबूत कर बैठना होगा। मतलब साफ है कि यह मूवी आतंकवाद के अनदिखे चेहरे को दिखाती है। हालांकि, मूवी को क्रिटिक्स और अधिकतर दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पांस के बाद भी फिल्म पहले दिन एक करोड़ भी कमा पाने में नाकामयाब दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *