नई दिल्ली. सप्ताह के पहले दिन सोमवार को पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के पर आम आदमी को बड़ा झटका लगा है. लगातार दूसरे दिन डीजल की कीमतों (Diesel Prices Today) में इजाफा हुआ है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने सोमवार को डीजल की कीमतों में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. इस बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल का भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. दिल्ली में एक लीटर डीजल का दाम 81.05 रुपए प्रति लीटर हो गया. हालांकि, पेट्रोल के भाव (Petrol Prices) में कोई इजाफा नहीं किया गया है. पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है. बता दें कि रविवार को भी तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया था.
प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं. इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं. पेट्रोल के दाम में आखिरी बार 29 जून को बदलाव हुआ था. पिछले 5 सप्ताह में डीजल के दाम 25 बार और पेट्रोल के दाम 21 बार बढ़े हैं. 7 जून से अब तक पेट्रोल 9.17 रुपये और डीजल 11.66 रुपये महंगा हुआ है.
रोजाना सुबह 6 बजे बदलती है कीमत
प्रति दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.
मुंबई- पेट्रोल के दाम 87.19 रुपये और डीज़ल 79.27 रुपये लीटर है.
कोलकाता- पेट्रोल 82.10 रुपये और डीज़ल 76.17 रुपये लीटर.
चेन्नई- पेट्रोल 83.63 रुपये और डीज़ल के दाम 78.11 रुपये लीटर है.
नोएडा- पेट्रोल 81.08 रुपये और डीज़ल 73.0 रुपये लीटर है.
गुरुग्राम- पेट्रोल 78.64 रुपये और डीज़ल 73.19 रुपये लीटर है.
लखनऊ- पेट्रोल 80.98 रुपये और डीज़ल 72.91 रुपये लीटर है.
पटना- पेट्रोल 83.31 रुपये और डीज़ल 77.89 रुपये लीटर है.
इस तरह चेक करें अपने शहर में पट्रोल डीज़ल के दाम
पेट्रोल डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

