भारत में हो सकती है पबजी की वापसी; माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड के साथ करेगी होस्ट

पबजी (PUBG) खेलने वालों के लिए बडी खुशखबरी है। पॉपुलर मोबाइल गेम पबजी बहुत जल्द भारत में वापसी कर सकता है। पबजी मोबाइल भारत में वापसी के लिए माइक्रोसाफ्ट के साथ बातचीत कर रहा है। पबजी मोबाइल अब माइक्रोसॉफ्ट के अजूर क्लाउड प्लेटफॉर्म पर होस्ट होगा। इसकी पैरेंट कंपनी ने यह जानकारी दी है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने साइबर सिक्योरिटी और देश संप्रभुता पर खतरे के चलते इस गेम पर बैन लगा दिया था। तभी पबजी कार्प ने पहले घोषणा की थी कि वह भारत में वापसी करेगा।

View our facebook page :- https://www.facebook.com/Mukhyadhara-111895466915821

दक्षिण कोरियाई कंपनी क्राफ्टन इंक जो पबजी कार्प की ओनर है और जो पबजी मोबाइल का अधिकार रखती है, उसने एक डील अनाउंस की है। उसने यह डील अमेरिकन टेक्नोलॉजी के साथ की है। उसने कहा है कि इस प्रोडक्ट को डायरेक्ट क्राफ्टन और इसकी सब्सिडियरी कंपनी के जरिए ऑपरेट किया जाएगा जो माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड सर्विस पर होस्ट होस्ट करेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवाली से पहले बैटर रॉयाल गेम पबजी वापसी का ऐलान कर सकता है। खबर है कि कंपनी दिवाली से पहले भारत में अपने मार्केटिंग कैंपेन शुरू कर सकती है। इतना ही नहीं पबजी कार्प भारत में अपने भविष्य को लेकर बड़ी घोषणाएं भी कर सकता है।

हाल ही में पबजी मोबाइल ने भारत में अपनी सेवाएं पूरी तरह से बंद करने का ऐलान किया था। उस वक्त कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा था कि यूजर्स के डाटा की सुरक्षा कंपनी की पहली प्राथमिकता है। कंपनी का यह भी कहना था कि वह हमेशा से ही भारत में लागू डाटा सुरक्षा कानूनों और नियमों का पालन करता आया है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004