एक सेल्फी के लिए शनाया कपूर ने बाथरूम में बिताए तीन घंटे, फैंस बोले- ‘हमें क्यों बता रही हो’

 (फोटो साभारः Instagram/shanayakapoor02)

शनाया कपूर (Sanjay Kapoor Mirror Selfie) ने आज इंस्टाग्राम पर खूबसूरत सेल्फी पोस्ट की. पोस्ट की हुई तस्वीर में वह सफेद बगथरोब और गीले बालों में देखाई दे रही हैं, और उन्होंने ने एक मिरर सेल्फी के लिए कैमरे की तरफ पोज किया

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) और महीप कपूर (Maheep Kapoor) की बेटी शनाया कपूर (Shanaya kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं. इस बार शनाया अपने मिरर सेल्फी के वजह से सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्मों में एंट्री लेने से पहले ही शनाया बेहद पॉपुलर होती जा रही हैं. शनाया की सोशल मीडिया पर लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग भी बनती जा रही है.

शनाया कपूर (Sanjay Kapoor Mirror Selfie) ने आज इंस्टाग्राम पर खूबसूरत सेल्फी पोस्ट की. पोस्ट की हुई तस्वीर में वह सफेद बगथरोब और गीले बालों में देखाई दे रही हैं, और उन्होंने ने एक मिरर सेल्फी के लिए कैमरे की तरफ पोज किया है. कैप्शन में शनाया ने खुलासा किया कि उन्होंने यह सेल्फी लेने के लिए शॉवर के बाद तीन घंटे तक अपने बाथरूम में बैठी रहीं. उन्होंने लिखा, ‘स्नान के बाद 3 घंटे के लिए बाथरोब में बैठी थी.’

shanaya Kapoor

फोटो साभार: @shanayaKapoor instagram

आपको बता दें कि शनाया कपूर (Sanjay Kapoor) सोशल मीडिया पर कोई भी वीडियो शेयर करती हैं वह फैंस को बेहद पसंद आता है. शनाया ने एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो वायरल हो रहा है. शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले शनाया इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं. बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही अपने डांस को लेकर चर्चा में हैं. शनाया ने सोशल मीडिया पर एक नया बेली डांस वीडियो शेयर किया है जो बेहद पसंद किया जा रहा है.