श्रीलंका ने पीएम मोदी को दिया ‘मित्र विभूषण’ सम्मान

श्रीलंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘मित्र विभूषण’ मेडल से सम्मानित किया है। श्रीलंका की सरकार ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर करने और आपस में साझी सांस्कृतिक विरासत में आगे बढ़ाने के लिए पीएम मोदी को सम्मानित किया गया है। अब तक पीएम मोदी को विदेश से 22 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। इस मेडल में बना धर्म चक्र बौद्ध विरासत की ओर इंगित करता है। भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंध हैं। यह अवॉर्ड इसलिए भी अहम है क्योंकि पिछले कुछ सालों से श्रीलंका का झुकाव चीन की ओर दिखाई दे रहा था।
श्रीलंका में पैठ बढ़ाने के लिए चीन कई सालों से होड़ कर रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का श्रीलंका दौरा और फिर उन्हें मित्र विभूषण से सम्मानित किया जाना, इस बात का संकेत है कि श्रीलंका अपनी पुरानी नीति के तहत भारत को ही अहमियत देना चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *