गंगरेल डैम 97% भरा, 3 गेट खोले गए; महानदी किनारे गांवों में अलर्ट
छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगरेल जलाशय 97.40 प्रतिशत भर चुका है। बढ़ती आवक को देखते हुए गंगरेल के तीन गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। इसके बाद प्रशासन ने महानदी के आसपास बसे गांवों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।…
